फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pakistan plot

सीमा पर सीजफायर उल्लंघन कर पाकिस्तान रच रहा साजिश

Fri, 22 Apr 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 22 Apr 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
Pakistan plot
भारत पाक सीमा - फोटो : FILE PHOTO
पिछले दस दिनों में सीजफायर का उल्लंघन करके पाकिस्तान एक बड़ी साजिश रच रहा है। पठानकोट हमले के बाद दोनों देशों के बीच हुए समझौते का असर भी पाक सेना को प्रभावित नहीं कर पा रहा है। खुफिया सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गेहूं की फसल लहलहा रही है।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र में सीमा पार को जोड़ रही अंडर ग्राउंड सुरंगें भी पाई गई हैं, जो आतंकियों को सहयोग करने के लिए बनाई गई थी। पाक सेना इसी तरह से बड़ी साजिश करके आतंकवाद को जम्मू कश्मीर में बढ़ावा देने की फिराक में है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में गर्मियों के दिनों में अक्सर बवाल एवं विवाद चलता रहा है। घाटी में 2008 में श्री अमरनाथ भूमि आंदोलन के बाद से लगातार किसी न किसी घटना के विरोध में घाटी बंद रही है। घाटी में हिंसा हुई और कई दिनों तक बंद रहा जबकि आतंकी घटनाएं भी होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक साल से अचानक आतंकी घटनाओं में कमी पाई गई। इससे सीमा पार बैठे आतंकी सरगना बौखलाहट में हैं। लांचिग पैड पर भी आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में है। सेना के अधिकारी भी घुसपैठ को लेकर बयान जारी कर चुके हैं। 

प‌िछले 10 द‌िनों में सीमा पर तीन बार सीजफायर का उल्लंघन

Pakistan plot
भारत पाक सीमा पर गश्त करते जवान - फोटो : FILE PHOTO
पिछले दस दिनों में सीमा पार से तीन बार सीज फायर का उल्लंघन हुआ है। आरएसपुरा से लेकर हीरानगर तक सीज फायर तोड़ा गया। हालांकि इतनी गोलाबारी या गोलियां नहीं चलीं। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीमा पर सतर्कता बरतने की रिपोर्ट पेश की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से पहले भी सीजफायर किया गया। उनके दौरे के बाद लगातार सांबा व अरनिया सेक्टर में सीमा पार से गोलियां दागी गई। खुफिया एजेंसियों ने सीमा पर जांच करने और उसके खंगालने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को कहा है।

सीमा पर इन दिनों गेहूं की फसल भी है। इन फसलों के बीच पुरी तरह तरह से निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। श्री अमरनाथ यात्रा और दरबार मूव के दौरान भी आतंकी घटना की रिपोर्ट और सीमा पार से हलचल होने को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि सीमा पर तैनात बीएसएफ को संयम बरतने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed