{"_id":"5b2ea1b44f1c1b644d8b83c0","slug":"nsg-will-protect-the-devotees-of-baba-barfani-in-amarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसजी करेगी बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसजी करेगी बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं की सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 24 Jun 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर लगातार मिल रहे आतंकी हमले के इनपुट के बाद सुरक्षा को चाक चौबंद करने की पूरी तैयारी है। केंद्र सरकार की ओर से घाटी में भेजे गए एनएसजी जवानों पर ही बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। इन्हें हर स्थिति से निपटने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट पर तैनात रखा जाएगा। 28 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को जम्मू के भगवती नगर से रवाना किए जाने के बाद से ही पूरी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो इसके लिए दस से पंद्रह ड्रोन दिनभर उड़ान भरेंगे जो यात्रा मूवमेंट पर नजर रखेंगे। अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा, बुलेटप्रूफ बंकर, डॉग स्क्वॉयड और क्विक रिएक्शन टीमों को भी यात्रा रूट पर लगाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सैटेलाइट से भी यात्रा मूवमेंट निगरानी में रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन