{"_id":"62b8d2f7adfd8d1a08df21a5769dbcfd","slug":"mob-violence-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: हिंसक प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: हिंसक प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत
अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Sep 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के शोपियां शहर में चार दिन से लागू कर्फ्यू बुधवार सुबह हटाया ही गया था कि एक बार फिर ताजा विरोध प्रदर्शन में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीआरपीएफ द्वारा चलाई गई गोली में दो अन्य लोगों के घायल होने से हालात बिगड़ गए।
बुधवार सुबह कर्फ्यू हटने के बाद इलाके के लोग सीआरपीएफ कैंप हटाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान लोग हिंसक हो गए और उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई।
लोगों को तितर-बितर करने के लिए सीआरपीएफ जवानों ने पहले लाठीचार्ज किया।
आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग भी की। इसमें रफीक अहमद राथर नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए और शहर में एक अधिकारी के सरकारी निवास को फूंक दिया।
शनिवार को सीआरपीएफ की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक आतंकी बताया जा रहा है। रविवार को शोपियां के अलावा कुलगाम और पुलवामा में भी कर्फ्यू लगाना पड़ा था।
विज्ञापन