फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Lt Governor Manoj Sinha: Targeting youth after failing in their nefarious plan to disrupt peace and prosperity of the Valley

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: घाटी की शांति व समृद्धि को बाधित करने के नापाक मंसूबे में नाकाम होने के बाद युवाओं को बना रहा निशाना

Sun, 12 Sep 2021 10:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 12 Sep 2021 10:48 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले पड़ोसी मुल्क अब नशे से युवाओं को बर्बाद करने की साजिश में। भविष्य को अंधकार में धकेलने की साजिश से बचें युवा, नशे से दूर रहें और राष्ट्र के विकास में दें अपना योगदान। श्रीनगर में विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को कश्मीरी युवा नेतृत्व पुरस्कार दिया।
 

विज्ञापन
Lt Governor Manoj Sinha: Targeting youth after failing in their nefarious plan to disrupt peace and prosperity of the Valley
मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)। - फोटो : @manojsinha_

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि पड़ोसी देश घाटी की शांति तथा समृद्धि को बाधित करने के अपने नापाक मंसूबे में नाकाम हो गया है। अब वह युवाओं को निशाना बना रहा है। नशे की तस्करी के जरिये युवाओं के विकास को बाधित करने की कोशिश हो रही है। हमें इससे सामूहिक रूप से मिलकर निपटना होगा। आह्वान किया कि उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने की साजिश से बचें।

विज्ञापन


नशे से दूर रहें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। वे कश्मीरी युवा नेतृत्व पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कई युवाओं को सम्मानित किया। उप राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं की शक्ति से अधिक बेहतर कोई स्त्रोत नहीं है। तकनीकी की सहायता तथा वैश्वीकरण के  फायदे के साथ युवा आबादी उन्नत व समान समाज की नींव रखते हैं। कहा कि युवाओं में अपार शक्ति व क्षमता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना: श्रीनगर में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान, सशर्त खुलेंगे स्कूल, टीकाकरण या कोरोना टेस्ट की शर्त करनी होगी पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे दायित्व, मूल्यों, नैतिकता के जरिये मानवता के उत्थान में लगाना है। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां यह बताती हैं कि युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि बल शारीरिक क्षमता से नहीं मिलता है, बल्कि यह आतंरिक इच्छाशक्ति से आता है। युवा अपनी क्षमता का इस्तेमाल बेहतर समाज के निर्माण में करें। उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। चुनौती व संघर्ष व्यक्तित्व में निखार लाता है।

46 युवाओं को किया सम्मानित
स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, समाज कार्य, पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण, कला, संगीत, महिला सशक्तिकरण आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 46 युवाओं को उप राज्यपाल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ काम करने वाले युवाओं का प्रयास सराहनीय है जिन्होंने कई दिग्भ्रमित युवाओं को मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed