{"_id":"9846d930b6bcc3fc1f7267aa37e471dd","slug":"love-sex-and-cheating-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव, सेक्स, धोखा: पति को छोड़ गई फेसबुक प्रेमी के पास लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव, सेक्स, धोखा: पति को छोड़ गई फेसबुक प्रेमी के पास लेकिन...
जम्मू/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में दोनों फेसबुक पर मिले। चैटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। कसमों-वादों
विज्ञापन
का आदान-प्रदान हुआ और फिर फेस टू फेस हुए। शादी करने और संग जीने-मरने की
कसमें खाईं। युवक ने युवती का कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया।
यह सिलसिला एक साल तक चलता रहा। युवती शादीशुदा थी। युवक के झांसे में आकर अपने बसे-बसाए घर और पति को भी छोड़ दिया और फिर एक दिन युवक सारे वादों से मुकर गया।
अब इश्क में खता खाई युवती की फरियाद पर छन्नी हिम्मत पुलिस ने बलात्कार और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कर आरोपी युवक वंश मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी युवती सैनिक कालोनी की रहने वाली है। आरोपी युवक त्रिकुटानगर में रहता है। दोनों फेसबुक के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए। युवती की शादी कुछ साल पहले हुई थी। अब तक कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
बकौल युवती, युवक ने कहा कि पति को छोड़कर आ जाओ तो हम शादी कर लेंगे। इसी तरह के आश्वासन देकर आरोपी लगभग एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।
युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले वह पति का घर छोड़कर युवक के पास आ गई, लेकिन युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस पर युवती ने आरोपी के घर पर काफी हंगामा भी किया, लेकिन युवक शादी को तैयार नहीं हुआ। इस पर युवती ने पुलिस की शरण ली।