{"_id":"56e5bd424f1c1b4f498b45c3","slug":"protest-in-kathua-for-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन न मिलने पर धमाल पंचायत के टंडयाडी गांव के लोगों ने उपभोक्ता मामले एवं जनवितरण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन महीने से राशन उपलब्ध नहीं करवाने से गुस्साए लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए स्थानीय सरपंच तरसेम लाल, नायब सरपंच बलबीर चंद, पीडीपी नेता दीपक रैना ने कहा कि एक तरफ तो सरकार दावा कर रही है कि पर्याप्त राशन है लेकिन यदि राशन है तो लोगों को वितरित क्यों नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आखिर बिना राशन से गरीब लोग किस तरह से गुजारा करेंगे। एक तरफ सरकार खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शुरुआत कर रही है, तो दूसरी तरफ लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में एक गरीब व्यक्ति पूरी तरह से प्रताड़ित महसूस कर रहा है। तीन महीने से चीनी नहीं मिल रही है। बाजार से खरीदकर खाने में लोग सक्षम नहीं है। राशन भी नहीं उपलब्ध है जिसके कारण लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के हित के लिए राशन वितरण प्रणाली बनाई है, लेकिन इसका लोगों को सीधे तौर पर लाभ नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में तिलकराज, गरीब दास, धर्मपाल, सुदर्शना देवी, विद्या देवी, आशा रानी, सुमन बाला, प्रीती देवी आदि शामिल थे।