फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest in kathua for need

मांगें पूरी न होने पर संघर्ष का एलान

Sat, 12 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Sat, 12 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
protest in kathua for need
प्रदर्शन - फोटो : file

 पीएचई कर्मचारियों ने मांगें पूरी न करने पर सरकार के खिलाफ आर-पार के संघर्ष का एलान कर दिया है। सात साल पूरा कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग और बकाया वेतन जारी करने की मांगों को लेकर पीएचई के अस्थायी कर्मियों ने पीएचई, आईटीआई प्रशिक्षित, सीपी और लैंड केस एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन किया।

विज्ञापन


बैठक में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों पर चर्चा की और 13 मार्च तक उन्हें पूरा करने के लिए चेतावनी भी जारी की। कर्मचारियों कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह 14 मार्च से तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्य रामगोपाल, रमेश कुमार, जोगिंद्र कुमार ने बताया कि लंबे समय से अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को किसी न किसी अड़चन की वजह से दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात साल तक सरकार की सेवा करने के बाद भी सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है और न ही समय पर वेतन दिया जाता है। ऐसे में कर्मी दोहरी मार झेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed