फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Natural water sources start drying up in Kathua, water shortage may increase in the coming days

कठुआ: सूखने लगे प्राकृतिक जल स्रोत, आने वाले दिनों में बढ़ सकती है पानी की किल्लत

Sat, 10 Apr 2021 04:51 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 10 Apr 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Natural water sources start drying up in Kathua, water shortage may increase in the coming days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कठुआ के बिलावर में गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही कई गांवों प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर कम होने होने लगा है। आने वाले दिनों में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है। लोगों ने बताया कि इस वर्ष सर्दियों के मौसम में इलाके में कम बारिश होने से उन इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है जिन गांवों में जल शक्ति विभाग लोगों को ग्रेविटी सिस्टम से पेयजल मुहैया करवा रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद 
विज्ञापन


गांव में न तो नहर है और न कोई तालाब। जो जल स्रोत मौजूद हैं उनमें जलस्तर कम होने लगा है। अप्रैल महीने में ही प्राकृतिक जल सूत्र सूखने की कगार पर हैं। पंच सूरम सिंह ने जल शक्ति विभाग से मांग है की के जिन इलाकों में ग्रेविटी सिस्टम से सरकार पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाती है उन इलाकों के लोगों की पेयजल की किल्लत को देखते हुए जल्द से जल्द टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जल शक्ति विभाग बिलावल के एईई अनिल जंजुआ ने बताया कि जिन इलाकों में ग्रेविटी सिस्टम से पेयजल सप्लाई की जाती है उन इलाकों में लोगों को अगर पेयजल किल्लत पेश आएगी तो जलशक्ति विभाग की ओर से टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जाएगी। जल शक्ति विभाग की प्राथमिकता लोगों के घरों तक पेयजल पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed