{"_id":"60f3d84c7e11a0703b5853ec","slug":"kathua-councilors-who-brought-no-confidence-motion-now-allege-intimidation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ: अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों ने अब धमकाने के लगाए आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों ने अब धमकाने के लगाए आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Sun, 18 Jul 2021 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:59 PM IST
सार
पार्षद अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद से दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी से परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी के संबंध मेें कहा गया था। लेकिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं जो निंदनीय हैं। भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि चुने हुए नुमाइंदों को डराया धमकाया जा रहा है। ऐसे में सबको साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठुआ नगर परिषद अध्यक्ष के नाम पर धमकाने का आरोप लगाते हुए एक शिष्टमंडल जिला पुलिस प्रमुख से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। आरोप लगाया है कि अध्यक्ष के कुछ लोग जबरन उनकी जमीन पर घुस आए और कब्जा करने की कोशिश की है। यही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि धमकाने वाले लोग उनके भाई-भाभी के बारे में पूछ रहे थे।
विज्ञापन
बताया कि भाभी वार्ड बारह के पार्षद हैं और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। महिला के साथ आए वार्ड सात के पार्षद अनिरुद्ध शर्मा ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट न करवाकर पार्षदों की खरीद फरोख्त का समय दिया जा रहा है, जो सही नहीं है। शिष्टमंडल में शामिल वार्ड दस निवासी रजनी ने बताया कि शुक्रवार शाम को पांच छह लोग उनकी जमीन पर आए। जिन्होंने खुद को अध्यक्ष के लोग बताकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। कहा कि उनके भाई और भाभी के संबंध में भी पूछा गया। भाभी वार्ड 12 की पार्षद हैं और नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों में शामिल हैं। कहा कि इस तरह से दबाव बनाकर उन्हें धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
किसी ने गलत किया है तो कार्रवाई होनी चाहिए
नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कहा कि न तो वो जानते हैं कि किसकी जमीन है, न ही किसी को कोई कॉल की गई है। यदि किसी ने गलत किया है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं तो आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन