फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   JK budget utilisation 20 pc less in 2021-22: CAG

कैग रिपोर्ट: जम्मू कश्मीर के कर राजस्व में 31.88 % की बढ़ोतरी, शिक्षा-खेल, कला में 1,047 फीसदी की बढ़ोत्तरी

Sun, 02 Apr 2023 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 06:16 PM IST
सार

कैग की रिपोर्ट में कहा कि गैर-कर राजस्व प्राप्तियों में पिछले वर्ष की तुलना में 18.74 फीसदी की वृद्धि हुई। प्रमुख वृद्धि बिजली, जल आपूर्ति और स्वच्छता, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति और पुलिस के तहत हुई।

विज्ञापन
JK budget utilisation 20 pc less in 2021-22: CAG
कैग रिपोर्ट का खुलासा

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कर राजस्व 2021-22 में 11707.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ये पिछले वर्ष के 8876.99 करोड़ रुपये की तुलना में 2830.29 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें 31.88 फीसदी की वृद्धि हुई हैं। वहीं, वाहनों पर कर संग्रह 2020-21 में 488.38 करोड़ रुपये था, जो 2021-22 में 616.24 करोड़ रुपये (26.18 फीसदी) हो गया हैं।

विज्ञापन


ये आंकड़े नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में सामने आए हैं। राज्य उत्पाद शुल्क में 32.31 प्रतिशत, राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) में 32.31 और बिक्री और व्यापार पर कर में 27.46 फीसदी की अधिकतम वृद्धि हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 के दौरान स्वयं के कर राजस्व के सभी घटकों में वृद्धि हुई हैं।
विज्ञापन


एसजीएसटी 1,554.95 करोड़ रुपये, राज्य उत्पाद शुल्क 435.37 करोड़ रुपये और बिक्री-व्यापार पर 410.70 करोड़ रुपये की अधिकतम वृद्धि है। स्टाम्प और पंजीकरण शुल्क 2020-21 में 325.54 करोड़ रुपये था, जो 2021-22 में 512.02 करोड़ रुपये (57.28 फीसदी) हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि राजस्व 2020-21 में 60.57 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021-22 में 113.28 करोड़ रुपये (87.02 फीसदी) हो गया है। माल और यात्रियों पर 2021-22 में 5.73 करोड़ रुपये (536.67 फीसदी) हो गया है।

गैर-कर राजस्व प्राप्तियों में 18.74 फीसदी की वृद्धि

जम्मू-कश्मीर सरकार को 2021-22 के दौरान जीएसटी के कार्यान्वयन से उत्पन्न राजस्व की हानि के कारण राजस्व प्राप्ति के रूप में 892.56 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था। 2021-22 के दौरान 3,845.49 करोड़ रुपये का ऋण भी प्राप्त हुआ।

कैग की रिपोर्ट में कहा कि गैर-कर राजस्व प्राप्तियों में पिछले वर्ष की तुलना में 18.74 फीसदी की वृद्धि हुई। प्रमुख वृद्धि बिजली, जल आपूर्ति और स्वच्छता, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति और पुलिस के तहत हुई।



शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के तहत 2021-22 में 1,047.16 फीसदी बढ़ीं। वर्ष 2021-22 के दौरान यूटी के अपने संसाधन (स्वयं का कर राजस्व और स्वयं का गैर-कर राजस्व) 16,547.73 करोड़ रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed