फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   JE arrested for taking bribe to release money to MGNREGA workers in poonch Jammu

जम्मू: मनरेगा श्रमिकों के पैसे जारी करने के लिए रिश्वत लेता जेई गिरफ्तार

Sat, 12 Jun 2021 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jun 2021 04:42 PM IST
सार

एसीबी ने आरोपी से छह हजार रुपये बरामद किए। पुंछ के सथरा ब्लॉक में तैनात था ग्रामीण विकास विभाग का जूनियर इंजीनियर।

विज्ञापन
JE arrested for taking bribe to release money to MGNREGA workers in poonch Jammu
घूस, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने पुंछ जिले में ग्रामीण विकास विभाग के जूनियर इंजीनियर मोहम्मद राहिद मलिक को छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेई मलिक सथरा ब्लॉक में तैनात था। आरोप है कि जेई मलिक ने छह मनरेगा जॉब कार्ड धारकों से नाली के निर्माण की पेमेंट जारी करने के एवज में 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के ठिकानों पर भी दबिश दी गई, जहां से कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि शिकायतकर्ता और अन्य पांच लोगों से जेई ने जब भुगतान के बदले रिश्वत मांगी थी तो उसकी शिकायत ब्लॉक विकास अधिकारी, सहायक विकास आयुक्त से की गई, परंतु आरोपी जेई के खिलाप कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित पक्ष एसीबी के पास पहुंचा। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसीबी ने एक टीम गठित कर जाल बिछाया और शुक्रवार को जेई मलिक को  6 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed