{"_id":"6140d8deae221e34a5371ec7","slug":"jammu-srinagar-national-highway-udhampur-ramban-highway-section-to-be-completed-by-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग: अगले वर्ष तक पूरा होगा उधमपुर- रामबन हाईवे सेक्शन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग: अगले वर्ष तक पूरा होगा उधमपुर- रामबन हाईवे सेक्शन का काम
Wed, 15 Sep 2021 12:06 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:06 AM IST
सार
मुख्य सचिव और केंद्रीय परिहवन सचिव ने प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट की समीक्षा की। जम्मू सेमी-रिंग रोड और जम्मू-अखनूर-पुंछ रोड पर काम भी तेजी चल रहा है और यह काम क्रमश: मार्च 2022 और मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर-रामबन खंड, रामबन-बनिहाल खंड और श्रीनगर-बनिहाल खंड पर बचा शेष कार्य अगले वर्ष में पूरा होगा। यह बात मुख्य सचिव डॉ.अरुण कुमार मेहता और केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरमाने ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कही।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत जम्मू-कश्मीर में सड़क क्षेत्र की परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में कहा कि बारामूला-गुलमर्ग मार्ग पर काम जारी और अप्रैल 2022 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसी तरह जम्मू सेमी-रिंग रोड और जम्मू-अखनूर-पुंछ रोड पर काम भी तेजी चल रहा है और यह काम क्रमश: मार्च 2022 और मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हिंदी में हो सरकारी कामकाज, प्रदेश में जमीनी स्तर पर किया जाए प्रसार
विज्ञापन
बैठक में बताया कि पुलवामा, कुलगाम और शोपियां कस्बों के लिए 3 बाइपास सड़कों के निर्माण के साथ श्रीनगर-शोपियां-काजीगुंड सड़क पर भी काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान मुख्य सचिव ने यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर पार्किंग बे और शौचालय सुविधाओं को नवंबर 2021 शुरू करने को कहा।