{"_id":"670933b4a62d5363d50f7c65","slug":"jammu-kashmir-omar-abdullah-will-stake-claim-to-form-government-today-update-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, 48 से 72 घंटे में ले सकते हैं शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, 48 से 72 घंटे में ले सकते हैं शपथ
Fri, 11 Oct 2024 07:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:49 PM IST
सार
जम्म कश्मीर में 13 अक्तूबर को उमर अब्दुल्ला शपथ ले सकते हैं। शुक्रवार शाम को राज भवन जाकर उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा और उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर उमर अब्दुल्ला ने दावा पेश कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राज भवन जाकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 13 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा ने कहा कि मैंने एलजी से मुलाकात की और कांग्रेस, सीपीएम, आप और निर्दलीयों से मिले समर्थन पत्र सौंपे।
उमर ने कहा कि मैंने उनसे शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया ताकि सरकार काम करना शुरू कर सके। यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि यहां केंद्र का शासन है। एलजी पहले राष्ट्रपति भवन और फिर गृह मंत्रालय को दस्तावेज भेजेंगे। हमें बताया गया है कि इसमें 2-3 दिन लगेंगे। इसलिए अगर यह मंगलवार से पहले होता है, तो हम बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह करेंगे। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस सरकार में जम्मू की अनदेखी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पांच निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन
नेशनल कॉन्फ्रेंस को पांच निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन देने की घोषणा कर दी है। गुरुवार को निर्दलीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह, चौधरी मोहम्मद अकरम, सतीश शर्मा और प्यारे लाल शर्मा ने समर्थन का एलान किया था। इसके बाद पांचवें निर्दलीय विधायक थानामंडी से जीत दर्ज करने वाले पूर्व न्यायाधीश मुजफ्फर इकबाल खान ने भी एनसी को समर्थन देने की बात कही है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस को निर्दलीय विधायकों के बाद अब आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपना समर्थन पत्र उपराज्यपाल को सौंप दिया। बता दें कि डोडा में आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक ने भाजपा उम्मीदवार गजय सिंह राणा को 4,538 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।#WATCH | Jammu and Kashmir National Conference Vice President Omar Abdullah leaves for Raj Bhavan from his residence in Srinagar.
He will stake claim to form the government. pic.twitter.com/83QrT4muwn — ANI (@ANI) October 11, 2024