J&K Election: कांग्रेस-NC ने सीट बंटवारे का किया एलान, जानें कौन कितनी सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार
कांग्रेस ने कहा कि हम नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी स्थित साफ कर दी है। पार्टी ने घाटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। इसके तहत कांग्रेस प्रदेश की 32 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर लड़ेगी। इसके अलावा पांच सीटों पर दोनों अपने-अपने प्रत्याशी उतारेंगे। जिसे फ्रेंडली फाइट के तौर पर लड़ा जाएगा।
#WATCH | On seat sharing between Congress and National Conference for Jammu & Kashmir Assembly elections, the state Congress chief, Tariq Hameed Karra says, "...National Conference will contest on 51 seats, Congress on 32 and we have agreed to have a friendly but disciplined… pic.twitter.com/mopbnTsArS
— ANI (@ANI) August 26, 2024
सीट बंटवारे पर राज्य कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 32 पर और हम पांच सीटों पर मैत्रीपूर्ण लेकिन अनुशासित मुकाबला करने पर सहमत हुए हैं। इन 88 सीटों के अलावा, हमने एक सीट सीपीआई (एम) और एक सीट पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी है।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। हमारे गठबंधन का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की आत्मा को बचाना है, इसलिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में एक ऐसी सरकार बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं जो जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ पूरी तरह से अनुकूल हो। हमने चर्चा की है और हम एक सूत्र पर पहुंचे हैं जिसे अब हमारे नेता साझा करेंगे। हम एक साथ लड़ेंगे, हम जम्मू-कश्मीर जीतेंगे। हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएंगे।
#WATCH | Srinagar, J&K: Congress leader KC Venugopal says "BJP is trying to destroy the soul of Jammu and Kashmir our INDIA alliance's main objective is to save the soul of Jammu and Kashmir so that is why Congress and National Conference is coming together to make a government… pic.twitter.com/F3x9AhwvqN
— ANI (@ANI) August 26, 2024
गांदरबल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा रविवार को सांसद सैयद रुहुल्ला मेहदी और पार्टी के संभागीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने उमर और सांसद मियां अल्ताफ अहमद की उपस्थिति में की। लंबे समय से उमर यह बात दोहरा रहे थे कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि उमर ने कहा था, जब तक जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बना रहेगा, वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
दो बार विधायक रह चुके हैं उमर
उमर अब्दुल्ला 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे। वह दो बार सांसद भी रहे। इसके साथ ही गांदरबल (2008-2014) और बीरवाह (2014-2019) से विधायक रहे। वह 2002 का विधानसभा चुनाव गांदरबल से पीडीपी के काजी मोहम्मद अफजल से हार गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.