फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu Kashmir Assembly Elections Congress released the list of star campaigners

JK: भाजपा-कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी, राहुल गांधी समेत 40-40 नेता शामिल; देखें लिस्ट

Thu, 05 Sep 2024 09:00 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: श्याम जी. Updated Thu, 05 Sep 2024 09:00 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Assembly Elections Congress released the list of star campaigners
पीएम मोदी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दूसरे चरण के नामांकन संपन्न होने के साथ भाजपा और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका आदि प्रचार करेंगे। हालांकि दोनों दलों की ओर से पहली सूची की तुलना में दूसरी में खास बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी ने संगलदान रामबन और डोरू (अनंतनाग) से गत दिवस रैलियां कर प्रचार की शुरुआत कर दी है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह 6-7 सितंबर को जम्मू में पार्टी के घोषणा पत्र और कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर प्रचार की शुरुआत करेंगे। किश्तवाड़ में वीरवार को वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर भी पहुंचे थे। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर में कई रैलियां करना प्रस्तावित है। इसमें कई संभावित विधानसभा क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के स्टार प्रचारक
मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, के.सी. वेणुगोपाल, अजय माकन, अंबिका सोनी, भरतसिंह सोलंकी,  तारिक हमीद कर्रा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पवन खेड़ा, गुलाम अहमद मीर, सचिन पायलट, मुकेश अग्निहोत्री, चरणजीत सिंह चन्नी, सलमान खुर्शीद, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सैयद नासिर हुसैन, विकार रसूल वानी।




रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, किशोरी लाल शर्मा, प्रमोद तिवारी, रमन भल्ला, ताराचंद, चौधरी लाल सिंह, इमरान मसूद, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, कन्हैया कुमार, मनोज यादव, दिव्या मदेरणा, शाहनवाज चौधरी, नीरज कुन्दन, अमरेन्द्र सिंह राजा वारिंग, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा, श्रीनिवास बी.वी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed