{"_id":"618226d349ae5f782f186fbe","slug":"jammu-kashmir-action-will-be-taken-against-the-contractors-who-do-not-complete-the-work-of-jambu-ju-within-the-stipulated-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जंबू जू का काम तय समय में पूरा न करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जंबू जू का काम तय समय में पूरा न करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई
Wed, 03 Nov 2021 11:36 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:36 AM IST
सार
आयुक्त सचिव ने जंबू जू परियोजना की प्रगति जांची और साथ ही काम की गति धीमी होने पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुक्त सचिव वन, पारिस्थितिकी व पर्यावरण संजीव वर्मा ने प्रतिष्ठित जंबू जू के मुख्य प्रवेशद्वार पर काम की धीमी गति पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सेवाओं की निविदा सहित शेष निविदाएं जारी करें।
विज्ञापन
प्रासंगिक रूप से जंबू चिड़ियाघर जम्मू-कश्मीर में पहला पूर्ण चिड़ियाघर होगा, जिसमें घरेलू और बाहरी पर्यटकों का आकर्षण होगा। सचिव ने मंगलवार को वन्यजीव परिसर मांडा जम्मू में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जंबू जू परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
बताया गया कि जू के अधिकांश बड़े कार्यों को पूरा करने के लिए तेजी लाई गई है। पशु चिकित्सालय, पशु आहार भंडार, पशु रसोई, व्यू प्वाइंट आदि का काम लगभग पूरा हो चुका है। यह चिड़ियाघर वन्य जीव और जैव विविधता संरक्षण के बारे में भी शिक्षा और जागरूकता के केंद्र के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती ने कहा: नए सिरे से अपनाई जा रहीं विभाजनकारी नीतियां, लोगों को शक्तिहीन कर रही भाजपा
जू में 17 इंक्लोजर में स्वदेशी और विदेशी जानवर रखे जाएंगे। परियोजना का वर्तमान चरण जेकेआईडीएफसी द्वारा 62.41 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वित्त पोषित किया जा रहा है।