फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Traffic police evacuated many places, also got flyovers vacated at night

जम्मू-कश्मीर: ट्रैफिक पुलिस ने खाली करवाई कई जगह, रात को फ्लाईओवर भी करवाए खाली

Thu, 05 Aug 2021 08:54 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 05 Aug 2021 08:54 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर शहर के फलाईओवर के नीचे रहने वाले लोगों को भी रात के समय वहां से हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Traffic police evacuated many places, also got flyovers vacated at night
सतवारी रोड़ पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अचानक सड़कों पर आकर वाहन चालकों को गुब्बारे बेचने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर के एशिया चौक, ग्रीन बेल्ट पार्क चौक पर मुख्य रूप से छोटे छोटे बच्चे गुब्बारे लेकर अचानक वाहन चालकों के पास चले आते थे। जिसकी वजह से जाम और सड़क हादसे हो रहे थे। इसे लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


वहीं स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर शहर के फलाईओवर के नीचे रहने वाले लोगों को भी रात के समय वहां से हटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर ऐसा किया जा रहा है। इनकी आढ़ में कोई शरारती तत्व पनाह ले सकता है। बता दें कि शहर में आईआईडी लगाकर हमले करने के इनपुट के बाद कई तरह के सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शहर के कई चौक चौराहों पर छोटे छोटे बच्चे हाथों में गुब्बारे लिए दिनभर रहते हैं। जो वाहन चालकों को बेचने के लिए अचानक सड़कों पर आ जाते हैं। इससे कई बार सड़क हादसे होते हैं और जाम भी लगता है। सतवारी चौक, लास्ट मोढ़, मेन स्टॉप, ग्रीन बेल्ट पार्क, एशिया चौक, बिक्रम चौक, डोगरा चौक, ज्यूल चौक आदि के बाहर ऐसा आम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: 1.4 आरनाट ने बढ़ाई चिंता, नए वेरियंट मचा सकते हैं तबाही

एसएसपी कौशल शर्मा का कहना है कि बहुत जगहों पर इनकी वजह से याताया व्यवस्था को लेकर परेशानी आ रही थी। जिसको लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। वहीं रात के समय फलाईओवर के नीचे कई लोग रहते हैं। जो दिन भर भीख मांगने के बाद यहां आकर सो जाते हैं। इन लोगों को रात के समय वहां से हटाया जा रहा है। किसी भी अवसर पर सुरक्षा के लिहाज से इनके रात के समय हटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed