फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Three-member committee will look after the work of Jammu and Kashmir Cricket Association

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का काम देखेगी तीन सदस्यीय कमेटी

Wed, 16 Jun 2021 04:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 16 Jun 2021 04:46 PM IST
सार

कमेटी में भाजपा प्रवक्त बिग्रेडियर अनिल गुप्ता, एडवोकेट सुनील सेठी और क्रिकेटर मिथुन मन्हास शामिल।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Three-member committee will look after the work of Jammu and Kashmir Cricket Association
जम्मू-कश्मीर महिला क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारीतय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) का कामकाज देखने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता बिग्रेडियर (सेवा निवृत्त) अनिल गुप्ता, एडवोकेट सुनील सेठी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिथुन मन्हास शामिल हैं। ये कमेटी चुनाव होने तक कामकाज देखेगी। इससे पहले बीसीसीआई ने उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


इसी वर्ष मार्च माह में जम्मू -कश्मीर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के साथ-साथ कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों (सीएए) के कामकाज को समाप्त कर बीसीसीआई से चुनाव करवाने तक जेकेसीए का कामकाज देखने को कहा था। बीसीसीआई ने मंगलवार को तीन सदस्य कमेटी का गठन किया है। कमेटी में एक मात्र क्रिकेटर मिथुन मन्हास हैं। मन्हास जम्मू-कश्मीर से हैं और उन्होंने 2016-17 में जेकेसीए के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के लिए अच्छी खबर: बनिहाल-काजीगुंड टनल का संचालन जल्द होगा, कोरोना पाबंदियों के चलते हो रही देरी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट कमेटी में राजनेताओं का विरोध
कमेटी के दो अन्य सदस्यों में भाजपा के प्रवक्ता बिग्रेडियर अनिल गुप्ता है और एडवोकेट सुनील सेठी शामिल हैं। जिन्हें शामिल करने पर सोशल मीडिया में काफी चर्चा है। लोग दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट का कहना कि राजनेताओं को क्रिकेट में शामिल करना उचित नहीं है। इससे जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट की स्थिति में सुधार होने की बजाय गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed