फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Three Al-Badar terrorists arrested in Sopore state police took action

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में अल-बद्र के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार हाइब्रिड आतंकी समेत सात गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

Sat, 12 Feb 2022 11:11 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 11:11 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामुला जिले के डांगीवाचा क्षेत्र में आतंकवादी संगठन अल-बद्र के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Three Al-Badar terrorists arrested in Sopore state police took action
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सुरक्षाबलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने बारामुला जिले के सोपोर इलाके के डांगीवाचा क्षेत्र में आतंकियों के एक गुट के संक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने चेकिंग शुरू कर तलाशी अभियान चलाया। इन दिनों घाटी में आतंकियों की तलाश तेज हो गई है। 

विज्ञापन

इस बीच आतंकवादी संगठन अल-बद्र के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद मिला है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आतंकियों की पहचान वारिस तांत्रे निवासी रवूचा रफियाबाद, अमीर सुल्तान वानी निवासी नौपोरा सोपोर, तारिक अहमद भट निवासी चोंटिपोरा हंदवाड़ा, खुर्शीद निवासी अनंतनाग  के तौर पर हुई है। उनसे एक एके-47 राइफल, 01 एके 47 मैगजीन के राउंड मिले। दूसरे आतंकी से दो पिस्टल, दो मैगजी और 37 कारतूस समेत 2 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। 

विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकी संपर्क में थे चारों 
पूछताछ में पता चला है कि चारों आतंकी 2 वर्षों से पाकिस्तानी में बैठे हैंडलर यूसुफ बलौसी के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपी सोपोर समेत अन्य इलाकों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने, अल-बद्र संगठन में युवाओं को जोड़ने और, आतंकियों को रसद सहायता समेत अन्य चीजों को उपलब्ध करवाते थे। 

मददगार भी हथियारों के साथ गिरफ्तार 
अशरफ नजीर भट को संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही के बाद मोहम्मद अशरफ मलिक, मोहम्मद अफजल, शब्बीर अहमद शाह को पकड़ा। उनके कब्जे से हथियार और गोला बारूद समेत नकदी बरामद हुई। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed