फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: The state got 669 firefighters, four jawans were awarded six awards for their best performance

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश को मिले 669 फायर फाइटर, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चार जवान छह पुरस्कार से सम्मानित

Thu, 16 Sep 2021 10:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 16 Sep 2021 10:37 PM IST
सार

पुलिस अकादमी में फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के फायरमैन और चालकों की पासिंग आउट परेड। शपथ के बाद सभी जवानों ने कदम से कदम मिला कर परेड की सलामी दी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The state got 669 firefighters, four jawans were awarded six awards for their best performance
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : ani

विस्तार

शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में वीरवार को फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के फायरमैन और चालकों की पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ, जिसमें 669 जवान प्रदेश की सेवा को समर्पित हुए। पुलिस अकादमी में पहली बार फायरमैन को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बतौर मुख्य और डीजीपी दिलबाग सिंह विशेष अतिथि थे। प्रशिक्षण में शानदार प्रदर्शन करने पर चार जवानों को छह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुबह करीब सवा 11 बजे उप राज्यपाल ने कार्यक्रम में पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय सैल्यूट के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


इसके बाद साढ़े 11 बजे उपराज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने वाले फायरमैन और चालकों को संविधान की शपथ दिलाई। शपथ के बाद सभी जवानों ने कदम से कदम मिला कर परेड की सलामी दी। परेड के दौरान जवानों का तालमेल देखते ही बनता था। इसके बाद छह जवानों को चार माह के प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करने पर नकद राशि और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अकादमी के निदेशक एसडी जम्वाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह जवान हुए सम्मानित
पॉसिंग आउट परेड में बेस्ट फायर ड्रिल के लिए राउफ अहमद भट्ट को सम्मानित किया गया। बेस्ट इंडोर के लिए अब्दुल माजिद, बेस्ट मिस्ट ड्रिल के लिए रमीज अहमद भट्ट, थर्ड आल राउंड बेस्ट का पुरस्कार अब्दुल मजीद, सेकेंड आल राउंड बेस्ट का पुरस्कार राउफ अहमद भट्ट और आल राउंड बेस्ट का पुरस्कार सचिन कुमार को दिया गया। उपराज्पपाल ने सभी को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी कर्मियों को अब विजिलेंस के एनओसी पर ही मिलेगा पासपोर्ट


नए जवान मिलने से फायर सर्विस की बढ़ेगी ताकत : डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि अकादमी में पहली बार फायर सर्विस के जवानों को प्रशिक्षण दिया गया है। जब उनके पास फायर सर्विस का चार्ज था तो उन्होंने देखा था कि कई साल से फायर सर्विस विभाग में कई रिक्त पद हैं, जिनकी फाइल धूल फांक रही हैं। इसे लेकर फिर प्रयास किए गए जिसके तहत यह पद भरे हैं।

इनके विभिन्न फायर स्टेशन में तैनात होने के बाद फायर सर्विस की ताकत बढ़ेगी और आपात स्थिति में लोगों को बेहतर मदद मिलेगी। आने वाले समय में अकादमी जेल विभाग के जवानों को भी प्रशिक्षित करने का प्रयास होगा। इससे पहले अकादमी में फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed