जम्मू-कश्मीर: कोरोना की दूसरी लहर का कहर, 66 दिनों में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमित, 1759 मौतें
पहली लहर में एक साल के दौरान सवा लाख केस आए थे सामने, 20 मार्च तक 1980 लोगों की गई थी जान। जम्मू-कश्मीर में अब तक 281628 लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित, 3739 मरीज तोड़ चुके हैं दम। 23 अप्रैल के बाद 15 से ऊपर रहा मौतों का आंकड़ा। सबसे ज्यादा 7 मई को 5443 मामले आए। सबसे ज्यादा 17 मई को 73 मौतें हुईं।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पहली लहर की बजाय कोरोना की दूसरी लहर से ज्यादा कहर बरपाया है। पहली लहर में एक साल के दौरान प्रदेश में सवा लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। दूसरी लहर में महज दो महीने में ही मामले दोगुना हो गए हैं। दूसरी लहर में 21 मार्च से लेकर अब तक करीब 66 दिनों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1759 लोगों की जान जा चुकी है।
जम्मू-कश्मीर में 9 मार्च 2020 को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद करीब एक साल में 20 मार्च 2021 तक 1 लाख 28 हजार मामले दर्ज किए गए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर में इसके बाद आंकड़े बढ़ने शुरू हो गए। 20 मार्च से 20 अप्रैल के बीच तीस दिनों में ही 22 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए।
वहीं 90 से ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद 21 अप्रैल से लेकर 27 मई तक करीब एक महीने में ही सवा लाख से ज्यादा कोरोना के केस रिकॉर्ड हुए, साथ ही 1668 लोगों की जान चली गई। दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 7 मई को 5443 मामले आए। वहीं सबसे ज्यादा 73 मौतें 17 मई को रिकॉर्ड की गईं। 23 अप्रैल के बाद से मौतों का आंकड़ा 15 से ऊपर ही रहा है। वहीं 17 मई के बाद लगातार मौतों के आंकड़ें में गिरावट दर्ज की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: शालामार जच्चा-बच्चा अस्पताल में ओपीडी बहाल, इन नंबरों पर फोन कर लें अप्वाइंटमेंट
तारीख मामले मौत टोटल मामले टोटल मौत
-
20 मार्च 140 1 128389 1980
-
21 मार्च 158 1 128547 1981
-
22 मार्च 132 0 128679 1981
-
23 मार्च 157 2 128836 1983
-
24 मार्च 195 0 129031 1983
-
25 मार्च 172 0 129203 1983
-
26 मार्च 210 1 129413 1984
-
27 मार्च 271 1 129684 1985
-
28 मार्च 309 4 129993 1989
-
29 मार्च 235 0 130228 1989
-
30 मार्च 359 1 130587 1990
-
31 मार्च 373 4 130960 1994
-
1 अप्रैल 461 4 131421 1998
-
2 अप्रैल 517 5 131928 2003
-
3 अप्रैल 501 2 132439 2005
-
4 अप्रैल 573 3 133012 2008
-
5 अप्रैल 442 2 133454 2010
-
6 अप्रैल 561 2 134015 2012
-
7 अप्रैल 812 6 134827 2018
-
8 अप्रैल 835 1 135662 2019
-
9 अप्रैल 808 4 136470 2023
-
10 अप्रैल 1005 6 137475 2029
-
11 अप्रैल 915 5 138390 2034
-
12 अप्रैल 991 0 139381 2034
-
13 अप्रैल 1269 3 140650 2037
-
14 अप्रैल 1086 5 141736 2042
-
15 अप्रैल 1141 4 142877 2046
-
16 अप्रैल 1144 2 144021 2048
-
17 अप्रैल 1145 3 145166 2051
-
18 अप्रैल 1526 6 146692 2057
-
19 अप्रैल 1516 6 148208 2063
-
20 अप्रैल 2030 8 150238 2071
-
21 अप्रैल 2204 13 152442 2084
-
22 अप्रैल 1965 8 154407 2092
-
23 अप्रैल 1937 19 156344 2111
-
24 अप्रैल 2030 15 158374 2126
-
25 अप्रैल 2381 21 160755 2147
-
26 अप्रैल 2135 25 162890 2172
-
27 अप्रैल 3164 25 166054 2197
-
28 अप्रैल 3023 30 169077 2227
-
29 अप्रैल 3474 26 172551 2253
-
30 अप्रैल 3532 30 176083 2283
-
1 मई 3832 47 179915 2330
-
2 मई 3571 41 183486 2370
-
3 मई 3733 51 187219 2421
-
4 मई 4650 37 191869 2458
-
5 मई 4716 52 196585 2510
-
6 मई 4926 52 201511 2562
-
7 मई 5443 50 206954 2612
-
8 मई 4788 60 211742 2672
-
9 मई 5190 54 216932 2726
-
10 मई 3614 56 220546 2782
-
11 मई 4352 65 224898 2847
-
12 मई 4509 65 229407 2912
-
13 मई 4356 55 233763 2967
-
14 मई 3027 60 236790 3027
-
15 मई 3677 63 240467 3090
-
16 मई 4141 59 244608 3149
-
17 मई 3344 73 247952 3222
-
18 मई 3967 71 251919 3293
-
19 मई 3969 62 255888 3355
-
20 मई 4169 67 260057 3422
-
21 मई 3848 43 263905 3465
-
22 मई 3408 48 267313 3513
-
23 मई 3308 51 270621 3564
-
24 मई 2237 45 272858 3609
-
27 मई 2769 37 281628 3739