{"_id":"61115b668ebc3e79416f8fc7","slug":"jammu-and-kashmir-the-center-is-being-built-along-the-exhibition-ground-there-will-be-an-exhibition-of-products-related-to-handicrafts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदर्शनी मैदान के साथ बन रहा है केंद्र, हस्तशिल्प से जुड़े उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदर्शनी मैदान के साथ बन रहा है केंद्र, हस्तशिल्प से जुड़े उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी
Mon, 09 Aug 2021 10:14 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:14 PM IST
सार
हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े उत्पादों का केंद्र बनेगा जम्मू हाट।
विज्ञापन
प्रदर्शनी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जम्मू शहर में जम्मू हाट तैयार हो रहा है। शहर के बिक्रम चौक स्थिति प्रदर्शनी मैदान के साथ जम्मू हाट का निर्माण चल रहा है। जम्मू हाट आने वाले समय में हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े उत्पादों का केंद्र बनने वाला है। हाट में इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी, जिससे संभाग के बुनकर और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बाजार मिलेगा।
विज्ञापन
सिकॉप की ओर से जम्मू हाट का निर्माण किया जा रहा है। जम्मू हाट एक शोरूम है, जिसमें औद्योगिक और उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पहले इस नाम का जम्मू-कश्मीर ट्रेड फेसलिटेशन केंद्र था, जिसे अब जम्मू हाट का नाम दिया गया है। हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी पहले कला केंद्र परिसर में लगती थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी, खीर भवानी मंदिर में भी करेंगे दर्शन
विज्ञापन
कला केंद्र परिसर में पर्याप्त सुविधा और स्थान न होने से कम संख्या में उत्पादों की प्रदर्शनी लग पाती थी। जम्मू हाट बनने से हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शन यहां लगेगी। गौरतलब है कि सरकार ने हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इन दिनों एक विभाग बनाया है। विभाग ने पिछले एक वर्ष में 1000 से अधिक बुनकर और कारीगरों को पंजीकृत किया है, जबकि 170 से अधिक सहकारी समितियों को पंजीकृत किया गया है।
जम्मू हाट में हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। हाट का काम सिकॉप की ओर से किया जा रहा है, यह काफी तेजी से चला रहा है। जल्द ही काम पूरा होगा, जिसके बाद वहां पर इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। - विकास गुप्ता, निदेशक, हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग जम्मू