{"_id":"60f7b2b1b4969454794840a5","slug":"jammu-and-kashmir-students-studying-under-pm-special-scholarship-will-get-full-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पीएम विशेष छात्रवृत्ति के तहत पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी पूरी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पीएम विशेष छात्रवृत्ति के तहत पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी पूरी राशि
Wed, 21 Jul 2021 11:07 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:07 AM IST
सार
कोरोना के कारण एआईसीटीई ने खर्च में 60 हजार रुपये की कटौती की थी।
विज्ञापन
ऑनलाइन कोर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) के अंतर्गत बाहरी राज्यों में विभिन्न व्यावसायिक कोर्स कर रहे छात्रों के खर्च में आखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीसी) द्वारा की जा रही कटौती के आदेश को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
अब अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए विद्यार्थियों को मेस, हॉस्टल, पुस्तक सहित अन्य खर्च के लिए वार्षिक एक लाख रुपये मिलेंगे। एआईसीटीसी ने खर्च में 60 हजार रुपये की कटौती की थी, इसको लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष था। कोविड के कारण ऑनलाइन पढ़ाई होने से एआईसीटीसी ने विद्यार्थियों के खर्च में कटौती की थी।
विज्ञापन
वार्षिक 40 हजार रुपये देने को कहा था। अकादमिक सत्र 2021-22 में भी इतनी ही राशि देने का फैसला लिया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे पर विद्यार्थियों की आवाज को 11 जुलाई के अंक में प्रमुखता के साथ उठाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की बेटियों को मिली बड़ी राहत, बाहर के राज्यों में शादी पर पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार
पीएमएसएसएस के निदेशक आनंद शर्मा ने 19 जुलाई को एक आदेश जारी कर पीएमएसएसएस के विद्यार्थियों को पूरा वार्षिक खर्च एक लाख देने को कहा है। पीएमएसएसएस के तहत दिल्ली में बीटेक की पढ़ाई करने वाले छात्र निखिल मेहरा ने कहा कि एआईसीटीसी के इस फैसले से सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।