फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Relief from corona after two months, less than 900 infected cases found

जम्मू-कश्मीर: दो माह बाद मिली कोरोना से राहत, मिले 900 से कम संक्रमित मामले

Sat, 12 Jun 2021 11:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 12 Jun 2021 11:14 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में 50 से कम मामले मिले, 14 और ने दम तोड़ा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Relief from corona after two months, less than 900 infected cases found
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के नए आंकड़े राहत दे रहे हैं। पिछले दो माह के बाद प्रदेश में शनिवार को 900 से कम मामलों के साथ 866 नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले गत अप्रैल के मध्य में 900 से अधिक मामले आए थे, जिसके बाद यह आंकड़ा लगातार ऊपर चलता गया। प्रदेश के 12 जिलों में शनिवार को 50 से कम कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इस बीच पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 14 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग में 8 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


कोविड की दूसरी लहर में शनिवार को जीएमसी जम्मू में करीब दो माह के बाद चौबीस घंटे में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि तीन दिन पहले बीसी रोड से मिले भिखारी के शव में कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह जीएमसी राजोरी में 2, आईवीवाई अस्पताल अमृतसर में 1, सीएचसी भद्रवाह में 1, डीएमसी लुधियाना में 1, जनरल अस्पताल राजोरी में 1, घर और मृत लाए मामलों में 2, एसएमएचएस श्रीनगर में 3, डीएच गांदरबल में 1, जीएमसी अनंतनाग में 1 और जीएमसी बारामुला में 1 मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


जिला जम्मू में शनिवार को 34 ही संक्रमित मामले मिले, जिसमें 1 यात्री है। इस जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 115 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसी तरह उधमपुर में 18, राजोरी में 32, डोडा में 45, कठुआ में 12, सांबा में 20, किश्तवाड़ में 5, पुंछ में 29, रियासी में 20, शोपियां में 8, कुलगाम में 37, गांदरबल में 31, बांदीपोरा में 34 संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में सर्वाधिक 164 नए मामले मिले। प्रदेश में वर्तमान में 16284 मामले सक्रिय हैं। जबकि 4174 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर हमले की राजनीतिक पार्टियों ने एक सुर में की निंदा, कहा बौखलाए हैं आतंकी


2153 संक्रमित मरीज ठीक हुए
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में शनिवार को 2153 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 707 और कश्मीर संभाग से 1446 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक प्रदेश में 286180 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें 93 फीसदी तक मौजूदा रिकवरी दर है।

ब्लैक फंगस का एक और मामला
जम्मू कश्मीर में कोविड के साथ ब्लैक फंगस के मामलों का आना जारी है। शनिवार को प्रदेश में ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला। अब तक जम्मू कश्मीर में 19 ब्लैक फंगस के मामले मिल चुके हैं, जिसमें कई पीड़ितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed