{"_id":"611fc6a702b7c742a337b9e3","slug":"jammu-and-kashmir-manoj-sinha-will-go-to-sonbhadra-to-his-sister-for-the-first-time-after-becoming-the-lieutenant-governor-of-the-state-for-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार बहन से राखी बंधवाने सोनभद्र जाएंगे मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार बहन से राखी बंधवाने सोनभद्र जाएंगे मनोज सिन्हा
Fri, 20 Aug 2021 08:43 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 20 Aug 2021 08:43 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 21 अगस्त को रात्रि विश्राम करेंगे और फिर रविवार को राखी बंधवाने के बाद वाराणसी जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा अपनी बहन से राखी बंधवाने 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जाएंगे। वह देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव स्थित अपनी बहन के घर पहुंचेंगे। वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह राखी बंधवाने के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
सोनभद्र प्रशासन उप राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलने के बाद से ही सक्रिय हो गया है। आमडीह गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही अन्य जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उप राज्यपाल बनने के बाद सिन्हा पहली बार राखी बंधवाने अपनी बहन के घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि गाजीपुर जनपद निवासी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन सोनभद्र के आमडीह गांव में रहती हैं। वह कई वर्षों से बहन से राखी बंधवाने यहां आते रहे हैं। सोनभद्र के अपर जिलाधिकारी एके दुबे ने बताया कि उपराज्यपाल के साथ उनकी पत्नी, उनके ओएसडी और पर्सनल असिस्टेंट भी सोनभद्र आएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस मंदिर में हाजिरी देने वालों को मिलता है वैवाहिक सुख, पूरे देश में ऐसे केवल दो ही मंदिर
21 अगस्त की शाम 4.25 बजे चार्टर प्लेन से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से शाम 4.55 बजे जेड प्लस सुरक्षा और केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में सोनभद्र में सुकृत के पास स्थित अपनी बहन के गांव आमडीह के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। शाम 6:55 बजे वह आमडीह पहुंचेंगे। यहीं वह रात्रि विश्राम करेंगे। 22 अगस्त को दोपहर 1:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए वापस हो जाएंगे।