फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Investigation begins on Geelani's body being wrapped in Pakistani flag, action may be taken against some family members

जम्मू-कश्मीर: गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटे जाने पर जांच शुरू, परिवार के कुछ सदस्यों पर हो सकती है कार्रवाई

Sun, 05 Sep 2021 08:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 05 Sep 2021 08:25 PM IST
सार

वीडियो से शामिल लोगों को चिह्नित कर रही पुलिस। महबूबा ने मुकदमा दर्ज करने की आलोचना की, कहा-परिवार को मर्जी से अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया जा रहा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Investigation begins on Geelani's body being wrapped in Pakistani flag, action may be taken against some family members
सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के शरीर पर पाकिस्तान झंडे लपेटे जाने और राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के मामले में शामिल लोगों पर सख्ती की तैयारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही वीडियो को खंगालकर इसमें शामिल लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस मामले में गिलानी के परिवार के कुछ सदस्यों पर कार्रवाई हो सकती है। एक वीडियो क्लिप में गिलानी के शरीर को पाकिस्तानी झंडे में लिपटा दिखाया गया था जिसका संज्ञान लेते हुए बडगाम पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। पुलिस जैसे ही गिलानी के शव तक पहुंची तो गिलानी के सहयोगियों ने झंडा हटा दिया था। इस बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मुकदमा दर्ज करने की आलोचना की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जम्मू दौरा: माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन, सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट किया कि कश्मीर को खुली हवा की जेल बना दिया गया है और मरे हुए लोगों को भी छोड़ा नहीं जा रहा। एक परिवार को अपनी मर्जी से दुख जताने और अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया जा रहा। गिलानी साहब के परिवार पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज करने से पता चलता है कि भारत सरकार भीतर तक निर्मम है। यह नए भारत का नया कश्मीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed