{"_id":"6203daccd53add22103e58af","slug":"jammu-and-kashmir-high-alert-in-the-valley-on-the-anniversary-of-afzal-guru-and-bhat-shutdown-in-parts-of-srinagar-sopore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अफजल गुरु और भट की बरसी पर घाटी में रहा हाई अलर्ट, श्रीनगर, सोपोर के हिस्सों में शटडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अफजल गुरु और भट की बरसी पर घाटी में रहा हाई अलर्ट, श्रीनगर, सोपोर के हिस्सों में शटडाउन
Wed, 09 Feb 2022 08:47 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:47 PM IST
सार
प्रतिबंधित संगठन जेकेएलएफ ने अफजल गुरु की बरसी नौ फरवरी और मोहम्मद मकबूल भट की बरसी 11 फरवरी के कारण बंद का आह्वान किया है। जेकेएलएफ के संस्थापक मोहम्मद मकबूल को 11 फरवरी 1984 को फांसी दी गई थी।
विज्ञापन
संसद हमले का दोषी अफजल गुरु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु और मकबूल भट की नौवीं बरसी को लेकर श्रीनगर व सोपोर में बुधवार को शटडाउन रहा। अफजल गुरु को 2013 में दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि अन्य हिस्सों में शटडाउन जैसी स्थिति नहीं रही और सार्वजनिक वाहन सामान्य रूप से चलते रहे। श्रीनगर के पुराने शहर क्षेत्र के कुछ इलाकों के साथ-साथ शहर के मैसुमा क्षेत्र में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन
जेकेएलएफ ने गुरु और भट के शवों की मांग की
प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) ने अफजल गुरु की बरसी नौ फरवरी और मोहम्मद मकबूल भट की बरसी 11 फरवरी के कारण बंद का आह्वान किया है। जेकेएलएफ ने लंदन स्थित अपने कार्यालय से गुरु और भट के शव देने की भी मांग की। जेकेएलएफ के संस्थापक मोहम्मद मकबूल को 11 फरवरी 1984 को फांसी दी गई थी।