{"_id":"615d74818ebc3e655f2107fe","slug":"jammu-and-kashmir-connection-of-mobile-companies-disconnected-for-illegal-use-of-electric-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बिजली के खंभों का अवैध उपयोग करने पर काटे मोबाइल कंपनियों के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बिजली के खंभों का अवैध उपयोग करने पर काटे मोबाइल कंपनियों के कनेक्शन
Wed, 06 Oct 2021 03:33 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 06 Oct 2021 03:33 PM IST
सार
ओएफसी और अन्य केबल के लिए अब बिजली कारपोरेशन को देना होगा किराया। यह अभियान अधिशाशी अभियंता पीडी सिंह के निर्देश पर चलाया।
विज्ञापन
बिजली के खंभे (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
बिजली कॉरपोरेशन ने बिजली के खंभे और संपत्ति के अवैध उपयोग पर एयरटेल, बीएसएनएल के फाइबर और केबल नेटवर्क के कनेक्शन काट दिए। विभिन्न दूरसंचार, केबल नेटवर्क कंपनियों द्वारा पीडीडी के खंभों और अन्य संबद्ध नेटवर्क का अवैध उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में विभिन्न स्थानों पर ऑप्टिकल फाइबर केबल और स्थानीय टीवी नेटवर्क केबल्स की सप्लाई काटी। यह अभियान अधिशाशी अभियंता पीडी सिंह के निर्देश पर चलाया। बिजली विभाग ने ग्रेटर कैलाश, कुंजवानी, सतवारी, अपना विहार, शांति नगर, डिग्याना सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित बिंदरू की हत्या: बेटी बोली- आतंकियों हिम्मत है तो सामने आओ और मेरा सामना करो, तुम सिर्फ...
विज्ञापन
केबल नेटवर्क को ओएफसी और अन्य केबलों के लिए खंभों का उपयोग करने पर अब किराया देना होगा। इसके बाद अनुमति दी जाएगी। इस मौके पर राजेश शर्मा, केशव खजूरिया, हितेश्वर सूद, आईपी सिंह, सुदेश शर्मा और अन्य मौजूद रहे।