{"_id":"611405e76377935b2b25d4d3","slug":"jammu-and-kashmir-cheated-of-19-lakhs-in-the-name-of-getting-petrol-pump-accused-arrested-from-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 19 लाख की ठगी की, आरोपी हिसार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 19 लाख की ठगी की, आरोपी हिसार से गिरफ्तार
Wed, 11 Aug 2021 10:46 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:46 PM IST
सार
साइबर पुलिस ने की कार्रवाई, हरियाणा का है आरोपी, रियासी के व्यक्ति से हुई ठगी।
विज्ञापन
लाखों रुपये की ठगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर पुलिस जम्मू ने लाखों रुपये की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जम्मू संभाग के जिला रियासी के रहने वाले एक व्यक्ति को पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी प्रमोद देवगन हरियाणा के गुड़गांव का रहने वाला है, जिसे हिसार से गिरफ्तार किया गया है।
13 अप्रैल, 2021 को रियासी के माहौर निवासी निसार अहमद ने साइबर पुलिस के पास शिकायत दी कि इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर उसके साथ ठगी हुई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। कई बार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 19 लाख रुपये जमा कराए गए। साइबर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की और आरोपी को पता लगाया। पुलिस ने आरोपी का नाम पता करने के बाद उसके मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस की और बुधवार को हिसार से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 11 दिन में 1423 संक्रमित, तीसरी लहर में डेल्टा प्लस जैसे वेरियंट बनेंगे चुनौती
विज्ञापन
इस मामले में उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। साइबर पुलिस के एसपी नरेश शर्मा के अनुसारलोगों को चाहिए कि वे सोशल मीडिया पर किसी के साथ भी अपना ओटीपी शेयर न करें। किसी तरह की बैंक खातों की जानकारी न दें। इसी से साइबर अपराध से बचा जा सकता है।