फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Car falls into canal, three dead including two-month-old girl, one girl missing

जम्मू-कश्मीर: नहर में गिरी कार, दो माह की बच्ची समेत तीन की मौत, एक बच्ची लापता

Sat, 11 Sep 2021 09:00 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 11 Sep 2021 09:00 PM IST
सार

मीरां साहिब में मरालियां डाक बंगला के पास हुआ हादसा। रिश्तेदार के यहां शादी में गीत संगीत कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Car falls into canal, three dead including two-month-old girl, one girl missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्तेदार के घर गीत-संगीत कार्यक्रम से लौटते परिवार के सदस्यों की कार मरालियां डाक बंगला के पास रणबीर नहर में गिरने से दो माह की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो साल की बच्ची लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। कार सवार चार अन्य लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों की पहचान केवल कृष्ण (60) व उनकी पत्नी सुरजीत कुमारी (52), प्राणशी (2 माह) पुत्री कमलजीत के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कमलजीत की दो साल की पुत्री मानशी लापता है, जिसे नहर का पानी बंद करवाकर खोजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मारुति कार नंबर जेके02एसी-7169 में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे। यह सभी रायपुर सतवारी से किसी रिश्तेदार के यहां शादी के गीत संगीत कार्यक्रम में शामिल होकर गांव में अपने घर लौट रहे थे। डाक बंगला मरालियां (मीरां साहिब) के पास पहुंचने पर कार चालक का एक मोड़ पर नियंत्रण खो गया और कार रणबीर नहर में जा गिरी।
विज्ञापन


आधी रात को घटनास्थल पर अंधेरा था। नहर किनारे लगती गुज्जर बस्ती के लोगों ने नहर में कार गिरने की आवाज सुनी तो वह घटनास्थल की ओर भागे। लोग नहर से कार को खींच कर किनारे पर ले आए। एक घायल सुरजीत कुमारी को निकाला गया तो, उसकी सांसें चल रहीं थीं, लेकिन जीएमसी ले जाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एकजुटता का संदेश दे गए राहुल, पार्टी को आगामी विधानसभा की तैयारियां करने को कहा

दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। यह सभी बहादुरपुर नंदपुर के रहने वाले थे। मारुति कार चला रहे गणेश कुमार पुत्र केवल कृष्ण, कार सवार कंचन पत्नी गणेश कुमार, मीनू कुमारी पत्नी कमल कुमार व सुशांत पुत्र कमल कुमार को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed