{"_id":"61437256ce2c787b2c7d1466","slug":"jammu-and-kashmir-benami-property-worth-crores-of-rupees-erected-in-the-name-of-wife-and-sons-chargesheet-against-aee","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पत्नी और बेटों के नाम पर खड़ी की करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति, एईई के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पत्नी और बेटों के नाम पर खड़ी की करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति, एईई के खिलाफ चार्जशीट
Thu, 16 Sep 2021 10:05 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:05 PM IST
सार
अपने बेटों के नाम पर चौआदी में 10 कनाल 6 मरला जमीन खरीदी गई, दो महंगी कारें भी लीं। आरोपी के जांच में 16 बैंक खाते मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने टीएलसीडी 1 के पूर्व सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नजीर अहमद चौधरी के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। 2007 में नजीर के खिलाफ एसीबी ने केस दर्ज किया था। तब से इस मामले की जांच चल रही थी।
विज्ञापन
नजीर जम्मू के सैनिक कॉलोनी में रहते हैं। जिन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर बेनामी संपत्ति खड़ी की। अवैध रूप से अपने पद का दुरुपयोग किया और संपत्ति जमा की। जांच में पाया गया कि 1980 से 2007 तक नजीर ने कई तरह की संपत्ति जमा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी कर्मियों को अब विजिलेंस के एनओसी पर ही मिलेगा पासपोर्ट
विज्ञापन
नजीर ने अपनी पत्नी जमीला और दो बेटों मोहम्मद नैर और मोहम्मद शाहबाज चौधरी के नाम पर 5 प्लाटों पर तीन ब्लॉक वाला आलीशान कांप्लेक्स बनाया। अपने बेटों के नाम पर चौआदी में 10 कनाल 6 मरला जमीन खरीदी गई, दो महंगी कारें भी लीं। आरोपी के जांच में 16 बैंक खाते मिले। जिसमें उसने बड़े स्तर पर अपने और परिवार के नाम पर पैसा जमा कराया।