{"_id":"60e451f38ebc3ec25207cd14","slug":"jammu-and-kashmir-awards-will-be-given-for-outstanding-services-in-the-field-of-forestry-wildlife-conservation-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में फॉरेस्ट्री, वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए जाएंगे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में फॉरेस्ट्री, वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए जाएंगे पुरस्कार
Tue, 06 Jul 2021 06:22 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 06 Jul 2021 06:22 PM IST
सार
वन सुरक्षा और तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन, पौधारोपण, कार्य योजना, प्रशिक्षण और परिसीमन कार्य को शानदार तरीके से करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन पुरस्कार के लिए होगा।
विज्ञापन
Award
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सरकार ने फॉरेस्टरी और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रति वर्ष 21 मार्च को प्रदेश स्तर पर वन कर्मियों, गांव वन समिति, शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग की तरफ से जारी आदेश के तहत वन कर्मियों के शानदार कार्यों को मान्यता देने और उनको प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ पुरस्कारों को शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष 20 वन अधिकारियों दो फॉरेस्ट रेंजर्स, छह फॉरेस्टर और 12 फॉरेस्ट गार्ड सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुरस्कार के तहत 25 हजार के नकद पुरस्कार के अलावा पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। वन सुरक्षा और तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन, पौधारोपण, कार्य योजना, प्रशिक्षण और परिसीमन कार्य को शानदार तरीके से करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन पुरस्कार के लिए होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ईडी की कार्रवाई को महबूबा ने दिया सियासी रंग: मां को भेजा गया समन तो सरकार पर लगा दिया गंभीर आरोप
इस संबंध में विभाग की अवॉर्ड सेलेक्शन कमेटी में अतिरिक्त पीसीसीएफ सेंट्रल को अध्यक्ष, सीसीएफ जम्मू, सीसीएफ कश्मीर के अलावा सीसीएफ योजना और परियोजना को सदस्य बनाया गया है। यह पुरस्कार वन समितियों, ग्राम पंचायतों और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से दिए जाएंगे। इसके तहत जिला स्तर सर्वश्रष्ठ शिक्षण संस्थान को दस हजार, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को बीस हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।