{"_id":"60c4c2d18ebc3ed2304f8edb","slug":"j-k-tirupati-balaji-demand-is-being-raised-to-build-a-gurukul-in-balaji-s-temple-in-majin","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर तिरुपति बालाजी: मजीन में बालाजी के मंदिर में गुरुकुल बनाने की उठाई जा रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर तिरुपति बालाजी: मजीन में बालाजी के मंदिर में गुरुकुल बनाने की उठाई जा रही मांग
Sat, 12 Jun 2021 07:51 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:51 PM IST
सार
ट्रस्ट की ओर से सिद्दड़ा के मजीन गांव में बनाए जा रहे इस भव्य मंदिर में संस्कृत गुरुकुल की स्थापना की जाए, ताकि संस्कृत पढ़ने वालों को लाभ हो।
विज्ञापन
तीरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर
- फोटो : नीखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदिरों के शहर जम्मू में भगवान वेंकटेश्वर के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। रविवार 13 जून को इसका भूमि पूजन होगा। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रदेश के मुख्य सचिव एवं तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट के चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि ट्रस्ट की ओर से सिद्दड़ा के मजीन गांव में बनाए जा रहे इस भव्य मंदिर में संस्कृत गुरुकुल की स्थापना की जाए, ताकि संस्कृत पढ़ने वालों को लाभ हो। जम्मू-कश्मीर की भूमि शैव दर्शन का सनातन केंद्र रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू शहर में 30 जून तक लगेंगे बिजली के लंबे कट, जानिए किस समय कहां होगी कटौती
विज्ञापन
इसी पावन भूमि पर प्रत्यभिज्ञादर्शन के संस्थापक आचार्य अभिनव गुप्त, महाकवि कल्हण, बिल्हण और अनेक प्राचीन संस्कृत मनीषियों का उद्भव हुआ है। शास्त्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संस्कृत विलुप्त होती जा रही है। इसका मुख्य कारण प्रदेश में संस्कृत गुरुकुलों की कमी है।