{"_id":"c2f8dd9650de1c5d1b25db9e87fab8d5","slug":"heavy-snowfall-in-jammu-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से हाईवे बंद, सड़क संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से हाईवे बंद, सड़क संपर्क कटा
अमर उजाला,शिमला
Updated Wed, 01 Jan 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदा हो रहे साल 2013 के आखिरी दिन पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी की चपेट में रहा। मंगलवार को पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी- बारिश हुई और सर्द हवाएं मैदानों में भी लोगों को ठिठुराती रहीं।
विज्ञापन
भारी हिमपात के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से कश्मीर का सड़क संपर्क बाकी देश से कट गया है। हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी और बारिश हुई।
विज्ञापन
वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर 24 घंटों में भारी हिमपात की चेतावनी दी है।
नए साल की पूर्व संध्या पर हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हिमपात होने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। पर्यटक बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं। हालांकि बर्फबारी ने लोगों की दिक्कत भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मुगल रोड सहित तमाम पहाड़ी रास्ते बंद हो गए हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।
खराब मौसम के चलते कश्मीर यूनिवर्सिटी ने पहली जनवरी से पांच जनवरी के बीच होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। मंगलवार को जम्मू से श्रीनगर एक भी उड़ान नहीं जा सकी।
कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। हिमाचल में मनाली और ऊपरी क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। शिमला से सटे कुफरी में रुक रुक कर बर्फबारी हुई। रोहतांग में करीब तीन फुट ताजा हिमपात हुआ है तो कांगड़ा और त्रियुंड में भी भारी बर्फबारी हुई है।
उत्तराखंड में कुमाऊं में पिथौरागढ़, मुन्स्यारी, मुक्तेश्वर की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ जम गई। नैनीताल में पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। चमोली में औली, बदरीनाथ की ऊंची चोटियों, हेमकुंड साहिब आदि ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई।
देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई। मैदानों में भी ठंड के तेवर बरकरार हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री रहा। राजधानी में पिछले 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश हो चुकी है। हरियाणा और पंजाब में भी कहीं कहीं बारिश हुई।
हरियाणा में नारनौल 0.5 डिग्री और हिसार में 1.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना में पारा 1.6 डिग्री तक गिर गया। राजस्थान में जैसलमेर 1.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।