{"_id":"64cf13bca3cc95e48f026023","slug":"encounter-in-bariyama-area-of-rajouri-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Encounter: राजौरी के बरियामा इलाके में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Encounter: राजौरी के बरियामा इलाके में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया
Sun, 06 Aug 2023 09:00 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू और कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू और कश्मीर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 06 Aug 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी के बरियामा इलाके में मुठभेड़ चल रही है। अब तक एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। भारतीय सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. मुठभेड़ में भारतीय सेना के पैरा कमांडो भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुई थी मुठभेड़
वहीं दूसरी इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। इन्हें तत्काल मौके से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। यहां दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हलान वन क्षेत्र के ऊपरी इलाके में आतंकियों की सूचना पर घेराबंदी की गई थी। इस दौरान छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। शुरुआती फायरिंग में तीन जवान जख्मी हो गए थे। इन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में अतिरिक्त जवानों को बुलाकर घेरा सख्त किया था, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें। इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन