फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   election contest between Congress former provincial president and former DCC of BJP on Nagrota assembly seat

JK Election: नगरोटा विधानसभा सीट पर BJP-NC के बीच होगा घमासान, दोनों प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से जानें

Mon, 09 Sep 2024 03:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

नगरोटा विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला भाजपा और नेकां के बीच है। भाजपा ने इस सीट से नेकां के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नेकां ने भी भाजपा के पूर्व डीडीसी जोगिंद्र सिंह काकू पर भरोसा दिखाया है।
 

विज्ञापन
election contest between Congress former provincial president and former DCC of BJP on Nagrota assembly seat
देवेंद्र सिंह राणा और जोगिंद्र सिंह काकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू जिले की नगरोटा विधानसभा सीट पर इस बार राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ मतदाता की परीक्षा है। इस सीट पर मुकाबला भाजपा और नेकां के बीच है। भाजपा ने इस सीट से नेकां के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नेकां ने भी भाजपा के पूर्व डीडीसी जोगिंद्र सिंह काकू पर भरोसा दिखाया है। ऐसे में भाजपा और नेकां के मतदाता भी धर्म संकट में हैं, आखिर वह किस और जाएंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) ने रविवार को जम्मू संभाग की चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने नगरोटा से भाजपा के पूर्व डीडीसी जोगिंद्र सिंह काकून को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में इस बार इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक रहने वाला है। 1996 में बनी नगरोटा विस सीट 2014 में नेकां ने जीती थी। उस समय नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रहे देवेंद्र सिंह राणा ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


उनकी जीत इसलिए भी विशेष थी, क्योंकि जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों में नौ पर जीत दर्ज की थी, लेकिन पार्टी नगरोटा विस सीट पर नेकां का किला नहीं ढह पाई थी। देवेंद्र राणा ने 39.3 फीसदी वोट हासिल कर भाजपा के उम्मीदवार नंद किशोर को 6.74 प्रतिशत वोट के अंतर से हराया था। 2021 में राणा ने नेकां का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद नेकां को इस सीट से किसी नए चेहरे की तलाश था। अगस्त में जोगिंद्र सिंह काकू ने भाजपा को छोड़ नेकां का साथ चुना और पार्टी उन्हें नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकां ने इन चार सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए
नेशनल कांफ्रेंस ने चार विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें उधमपुर ईस्ट से सुनील वर्मा को टिकट दिया है जबकि कठुआ से सुभाष चंद्र आजाद, विजयपुर से राजेश परगोत्रा तो नगरोटा से जोगिंद्र सिंह काकू को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed