फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   eight people died after a car fell into a deep gorge in Marwah area of Kishtwar

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: सड़क से फिसल कर रेनी नाला में गिरी टाटा सूमो, चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत

Wed, 16 Nov 2022 08:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 08:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। 

विज्ञापन
eight people died after a car fell into a deep gorge in Marwah area of Kishtwar
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किश्तवाड़ जिले में मड़वा उपमंडल के अरसयार में टाटा सूमो वाहन खाई में गिरने से चार युवतियों, चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। किश्तवाड़ जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा बुधवार देर शाम हुआ। 2007 मॉडल की टाटा सूमो खाई में गिरने के बाद दरिया में समा गई। सुरक्षा बलों और स्थानीय लोग जब वाहन तक पहुंचे तो सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिनय से युरदु जा रही वर्ष 2007 मॉडल की टाटा सूमो (जेके14ए-7482) अलसयार इलाके में पहुंचने पर हादसे का शिकार हो गई। सड़क से टाटा सूमो सीधे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने वाहन को खाई में गिरते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन फानन लोग भी बचाव कार्य के लिए खाई में उतर गए। कुछ समय बाद सुरक्षाबल भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरने के दौरान उसमें बैठे यात्री छिटक कर गिर गए थे। सभी को मौके पर मृत पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी मड़वा पहुंचा दिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने पर किश्तवाड़ से कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूर्व मंत्री सुनील शर्मा के अनुसार वाहन दरिया में समा गया है। मृतकों में एक भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल है। जिला उपायुक्त डॉ. देवांश यादव ने बताया कि आठ शव निकाले गए हैं। किसी और के होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों के जवान और पुलिस तलाशी अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन

मृतकों के नाम
1. मोहम्मद अमीन पुत्र गुलाम मुस्तफा शेख निवासी चेंजर मड़वा
2. चालक उमर गनी पुत्र अब्दुल गनी शाह निवासी नवा पाची मड़वा।
3. मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद रमजान हजाम निवासी कदरना मड़वा।
4. अफाक अहमद पुत्र बशीर अहमद हजाम निवासी निवासी ठचना दच्छन।
5. सफूरा बानो पुत्री गुलाम रसूल निवासी अंजर मड़वा
6. मुजामिला बानो पुत्री जहूर अहमद मलिक निवासी युरदु मड़वा
7. आसिया बानो पुत्री मोहम्मद युनुस निवासी युरदु मड़वा।
8. मोसिना पुत्री गुलाम रसू निवासी अंजर मड़वा।

ऊंचे पर्वतीय इलाकों में 15 वर्ष पुराने वाहनों से हो रहीं दुर्घटनाएं
किश्तवाड़ के मड़वा उपमंडल में दुर्घटना का शिकार वाहन 15 वर्ष से भी पुराना था। वाहन का नंबर उधमपुर जिले का है और इसको यात्रियों की आवाजाही करने के लिए ऊंचे पर्वतीय इलाके में इस्तेमाल किया जा रहा था।

सरकार के आदेश के अनुसार अब सड़कों पर 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के नहीं चल सकते लेकिन इसके बावजूद दूर दराज पर्वतीय इलाकों में पुराने वाहनों को आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 

उधमपुर, किश्तवाड़ और डोडा जिले में दुर्घटना का शिकार होने वाले कई वाहन पुराने होते हैं, जिनका यात्रियों को लेकर चलना किसी खतरे से खाली नहीं होता है। इन इलाकों में सड़कों की हालत बेहद खराब है। दूरदराज इलाके होने की वजह से कई रूटों पर बिना फिटनेस के वाहन चलते हैं। फिटनेस के बिना बीमा और रूट परमिट भी जारी नहीं होता। इसके बावजूद दूरदराज उच्च पर्वतीय इलाकों में 15 वर्ष से पुराने वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे की वजह की जांच की जा रही है। वहीं, ऑनलाइन डेटा बता रहा है कि टाटा सूमो वाहन 15 साल चार माह पुराना था। इसे फिटनेस प्रमाण पत्र 6 जनवरी 2023 तक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed