फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   CRPF trooper shot dead by militants in Bijbehara of south Kashmir

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवान शहीद

Wed, 08 Apr 2020 12:30 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 08 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
CRPF trooper shot dead by militants in Bijbehara of south Kashmir
सीआरपीएफ - फोटो : पीटीआई

दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान शहीद हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंकने के साथ ही फायरिंग भी की। इस दौरान हेड कांस्टेबल शिवलाल नीतम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल साथियों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। घटना के बाद सेना तथा सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया। साथ ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया ताकि आतंकियों का पता लगाया जा सके। हालांकि, देर शाम तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था। अस्पताल में डाक्टरों ने बताया कि जवान को सीने में गोली लगी थी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना की ओर से चलाए गए मुहिम से उनमें बौखलाहट है। उन्हें सुरक्षा बलों पर ज्यादा से ज्यादा हमले करने के सुरक्षा बलों ने निर्देश दिए हैं। हाल ही में सेना ने अनंतनाग और कुलगाम में कई आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed