फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Boy dead, girl critical after duo slip into Reasi river

स्कूल जाते समय नाले मे बहे छात्र और छात्रा, छात्र की मौत

Mon, 16 May 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी Updated Mon, 16 May 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
Boy dead, girl critical after duo slip into Reasi river
सांकेत‌िक फोटो

रियासी में सोमवार सुबह स्कुल जाते समय बदनार नाले को पार करते समय एक छात्र तथा एक छात्रा फिसल कर के नाले में गिर गए। छात्र के शव को बरामद कर लिया गया है वहीं छात्रा नाले में गंभीर अवस्था मे मिली।  छात्रा को उपचार के लिए माहौर मे ले जाया गया।

विज्ञापन


इस हादसे के शिकार हुए बच्चों की पहचान राजकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल माहौर मे बारहवीं कक्षा का छात्र नसीर अहमद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बेला और हाईस्कूल बग्गा में नौवी कक्षा की छात्रा रुखसाना कौसर पुत्री मुशताक अहमद निवासी मुसरा के रुप में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राशिद और रुकसाना सोमवार सुबह स्कूल के लिए जाते समय रास्ते मे आने बाले नाले को पार कर रहे थे इसी दौरान वह दोनों फिसलकर नाले में जा गिरे।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के दुरा नाले मे बहे दोनों विधार्थियों को बचाने तथा बाहर निकाले की कोशिश की। इस दौरान छात्रा को बचाने में स्थानीय लोग सफल रहे। लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते छात्र को नहीं खोजा जा सका। काफी खोजबीन के बाद छात्र का शव काफी दूर जाकर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगों के मुताबिक नाले में पत्थरों की चोटे लगने के बाद छात्र की मौत हो गई होगी वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के दुरा इस संदर्भ मे आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने जरुरी औपचारिकताओं के बाद छात्र के शव को उसके परिजनो सौंप दिया।  मिली जानकारी के अनुसार स्कूल आने जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर लड़के लड़कियां रोज इस नाले को पार करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed