{"_id":"5a2d84214f1c1bd1408bc37a","slug":"15129325239-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रक की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और ट्रक की टक्कर में तीन घायल
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार (जेके02बीवी-3220) जम्मू से पंजाब की ओर जा रही थी। हाईवे पर हटली मोड़ क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सभी एयर बैग खुल गए और गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के कारण 30 वर्षीय मुनीश निवासी लोअर मुट्ठी जम्मू, 22 वर्षीय अजय कुमार निवासी सतवारी जम्मू और 22 वर्षीय संजना ठाकुर निवासी डोडा घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां पर तीनों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।