फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   बस पर गिरा बिजली का खम्बा बाला बाल बचे यात्री

बस पर गिरा बिजली का खम्बा बाल बाल बचे यात्री

Sun, 10 Dec 2017 09:29 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंछ। चलती बस के बिजली के तारों के चपेट में आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दो बसों के यात्रियों की जान बाल बाल बच गई। चीखपुकार के बीच आननफानन में स्थानीय लोगों ने सवारियों को उतारा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बिजली आपूर्ति ठप हो गई, वरना बड़ी घटना हो सकती थी।
दरअसल, दोपहर करीब ढाई बजे पुंछ से मंडी की ओर जा रही बस शंकरनगर इलाके से गुजर रही थी। इस बस पर लोहे का संदूक लदा था। इसकी ऊंचाई काफी अधिक थी। जब यह पुलिस थाने के पास पहुंची तो छत पर रखा संदूक वहां से गुजर रहे बिजली के तारों में फंस गया। इसके चलते पास रखे ट्रांसफार्मर के साथ बिजली का खंभा उखड़ गया और यह सुरनकोट की तरफ जा रही दूसरी यात्री बस पर गिरने लगा। हालांकि, उस बस चालक ने तेजी से बस को पीछे कर लिया, जिससे बस उसकी चपेट से अपनी बस को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

गनीमत यह भी रही कि जब संदूक में फंसे तार खिंचने लगे तो पास के ट्रांसफार्मर का जंपर उड़ गया, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में दोनों बसों में सवार करीब 70 यात्रियों की जान बच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस चालक मनमानी करते हैं। बसों के छतों पर ऊंचाई तक सामान लाद दिया जाता है। ओवरलोडिंग भी की जाती है। हादसे के चलते करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। बाद में बिजली कर्मचारियों ने तार और खंभा हटाया। इसके बाद यातायात खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed