{"_id":"5a2c3ed64f1c1b95188b8dc3","slug":"151284924613-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास मिला पाकिस्तान से आया गुबारा,जांच में जुटी सेना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास मिला पाकिस्तान से आया गुबारा,जांच में जुटी सेना
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ।नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर में मेंढरी नाला क्षेत्र में तैनात सेना ने पाकिस्तान की तरफ से आए गुब्बारे को बरामद किया है। यह कार्टून के आकार का है। सेना ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
देर शाम को कुछ लोगों ने नियंत्रण रेखा के उस पार से आसमान में एक अजीब सी चीज को उड़ते देखा। यह भारतीय सीमा में आ रही थी। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों को इसका पता चल गया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इस पर नजर लगाते हुए पीछा किया। मेंढरी नाला क्षेत्र में गिरने पर पता चला कि यह गुब्बारा है। इसे जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया।
इस घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सजग हो गई हैं।
वह इस बात की जांच कर रही हैं कि उस पार से इस तरफ ऐसा अनोखा गुब्बारा भेजे जाने के पीछे क्या मंशा हो सकती है। जिले में इस प्रकार की यह पहली घटना है जबउस पार से कोई गुब्बारा इस तरफ आया है वह भी विशेष प्रकार के कार्टून की सूरत में।
विज्ञापन