फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   रहस्यमय परिस्थतियों में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

रहस्यमय परिस्थतियों में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Thu, 07 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के लटेयार गांव में मंगलवार देर रात को रहस्मय परिस्थितियों में प्राइमरी हेल्थ सेंटर लांदर की एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस देर रात को ही मौके पर पहुंच गई और शव को एंबुलेंस से बाहर निकाल कर पीएचसी पहुंचाया और सुबह पोस्टमार्टम के बार परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली की लटेयार में एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी है। देर रात करीब तीन बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के अंदर चालक सुरेश कुमार को मृत पाया। सुबह पुलिस पता लगाने में जुट गई कि आखिर इतनी रात को चालक खाली एंबुलेंस लेकर कहा गया था। जांच में अभी तक चालक के रात को एंबुलेंस लेकर जाने की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। प्राइमरी हेल्थ सेंटर के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि देर रात को चालक को सूचना मिली कि लटेयार में कोई बहुत ज्यादा बीमार है और उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना है। सूचना मिलने के बाद चालक देर रात को एंबुलेंस लेकर निकल गया और जब बीमार व्यक्ति के घर पहुंचा तो पता चला कि बीमार व्यक्ति को निजी वाहन की व्यवस्था करके अस्पताल पहुंचा दिया गया। इसके बाद चालक एंबुलेंस को वापस लेकर लौट रहा था और रास्ते में संतुलन खोने पर गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस इस मामले को सिर्फ दुर्घटना नहीं मान रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसने चालक को रात को बुलाया था और कौन बीमार हुआ था। वहीं अचानक एंबुलेंस चालक की मौत पंचैरी व लांदर में चर्चा का विषय बन गई है और कई ग्रामीण इसको दुर्घटना मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed