फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   बार व वाइन शाप पर अब पुलिस का पहरा

बार व वाइन शाप पर अब पुलिस का पहरा

Sun, 03 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी।
विज्ञापन

दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद पंचैरी तहसील में करीब सात महीने से बंद पड़ी बार और वाइन शॉप पर अब पुलिस का कड़ा पहरा है। पुलिस ने जवानों को तैनात करके नजर रखी है कि कहीं बार व वाइन शाप का मालिक बिना अनुमति इनको खोल कर काम न शुरू कर दे। वहीं पुलिस के पहरे के बाद पंचैरी के लोगों ने भी प्रदर्शन बंद कर दिया है।
गौरतलब है कि करीब सात महीने पहले पंचैरी में युवक ने शराब के नशे में दो बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद लोगों ने बार और वाइन शाप को बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। जिला प्रशासन ने पंचैरी में हालात बिगड़ते देख बार और वाइन शाप को सील कर दिया था। इसके बाद करीब तीन महीने तक पंचैरी के लोगों ने दोनों को पूरी तरह से बंद करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन जारी रखा। इसी बीच मामला जम्मू हाई कोर्ट में चला गया और वाइन शाप और बार बंद रही। करीब सप्ताह पहले अचानक ही बार को खोल कर काम शुरू कर दिया गया। जब लोगों को इसका पता चला तो पंचैरी तहसील के ग्रामीण फिर से सड़कों पर उतर आए। हालात बिगड़ते देख बार के मालिक ने बार को बंद कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर डीएसपी सहित कई अधिकारी पंचैरी पहुंच गए और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। अब पुलिस ने छह जवान बार के बाहर और कुछ जवान वाइन शाप के बाहर तैनात कर दिए हैं, जोकि दिन रात पहरा देकर ध्यान रख रहे हैं कि कोई बिना मामला सुलझे बार और वाइन शाप में शराब बेचने काम न शुरू कर दे और फिर से हालात खराब न हो जाए। पुलिस का पहरा लगने के बाद पंचैरी के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed