{"_id":"683707f7a1b6e3a7160a3bc3","slug":"civil-defense-mock-drill-will-be-held-in-jammu-and-kashmir-on-may-29-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mock Drill : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हर खतरे के लिए तैयार हो रहा जम्मू-कश्मीर, घाटी में आज होगी मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mock Drill : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हर खतरे के लिए तैयार हो रहा जम्मू-कश्मीर, घाटी में आज होगी मॉक ड्रिल
Thu, 29 May 2025 01:04 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 29 May 2025 01:04 AM IST
सार
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में 29 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए, जम्मू-कश्मीर सरकार 29 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने जा रही है। इस मॉक ड्रिल का लक्ष्य आम नागरिकों को आपातकालीन स्थिति, खासकर सीमा पार से खतरों या आतंकी घटनाओं की स्थिति में सुरक्षा तैयारियों और प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण करना है।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल में क्या-क्या होता है?
अभ्यास के तहत अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी पहचान छिपाने का बंदोबस्त किया जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि दुश्मन के विमान महत्वपूर्ण फैक्टरियों, प्रतिष्ठानों को दूर से ही निशाना न बना सकें। किसी भी युद्ध में दुश्मन की सेना ऐसे प्रतिष्ठानों को ही सबसे पहले निशाना बनाती है, ताकि अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी जा सके। इसके अलावा हमले की स्थिति में आम लोगों की सुरक्षित निकासी की योजना बनाने और उनका बार-बार पूर्वाभ्यास किया जाता है।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को क्या करना होगा?
मॉक ड्रिल के दौरान आम नागरिकों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करना होगा। इस दौरान सायरन बजने पर प्रशासन के सुझाए गए सुरक्षित जगहों पर जाने की तैयारी करना है। वहीं ब्लैकआउट की स्थिति में घर में रहना और घरों की लाइट बंद करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन