फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Capt Fatima Wasim deployed on operational post on Siachen Glacier

सियाचिन ग्लेशियर में देश की बेटी ने संभाली कमान, फातिमा वसीम बनीं पहली मेडिकल ऑफिसर, देखें तस्वीरें

Tue, 12 Dec 2023 06:58 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू और कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू और कश्मीर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 06:58 AM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने महिला कैप्टन फातिमा वसीम को सियाचिन में 15,200 फीट की ऊंचाई पर तैनात किया है। सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशन्ल पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल अधिकारी बन गई हैं।

विज्ञापन
Capt Fatima Wasim  deployed on operational post on Siachen Glacier
फातिमा वसीम - फोटो : ANI

विस्तार

सेना में हर कदम पर इतिहास रचती महिलाओं के क्रम में अब कैप्टन फातिमा वसीम ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बतौर मेडिकल ऑफिसर कैप्टन फातिमा को सियाचिन ग्लेशियर में तैनाती मिली है और ऑपरेशन चौकी में यह जिम्मेदारी संभालने वाली वह देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक, कैप्टन फातिमा वसीम को सियाचिन बैटल स्कूल में कठोर प्रशिक्षण के बाद 15,200 फुट की ऊंचाई पर तैनात किया गया है। यह उनकी अदम्य भावना और उच्च प्रेरणा को दर्शाता है। सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने कैप्टन फातिमा वसीम की इस उपलब्धि की जानकारी देने के साथ एक वीडियो भी अपलोड किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र
सियाचिन भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है। यह पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र कहलाता है। इस माह के शुरू में सियाचिन बैटल स्कूल में इंडक्शन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल भी सियाचिन में तैनात होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बनीं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed