{"_id":"6521840fa58fab717d03d505","slug":"bjp-j-k-chief-ravinder-raina-says-pm-modi-rajnath-singh-amit-shah-to-address-mega-rallies-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पीएम मोदी, राजनाथ और शाह जल्द करेंगे प्रदेश का दौरा, भाजपा जनसभाओं की तैयारियों में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पीएम मोदी, राजनाथ और शाह जल्द करेंगे प्रदेश का दौरा, भाजपा जनसभाओं की तैयारियों में जुटी
Sun, 08 Oct 2023 04:41 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 08 Oct 2023 04:41 PM IST
सार
भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेंगे और मेगा रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेंगे और मेगा रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना ने शनिवार को एक पार्टी समारोह में संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भी अन्य प्रमुख नेताओं के साथ केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
रविंदर रैना ने बताया कि लोगों को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यक्रमों के बारे में सूचित करने के लिए पार्टी 24 अक्तूबर को केंद्र शासित प्रदेश में एक जन जागरूकता अभियान शुरू कर रही है। आने वाले दिनों में प्रधान मंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, सड़क और राजमार्ग मंत्री और भाजपा अध्यक्ष के अलावा अन्य प्रमुख नेता मेगा रैलियों को संबोधित करने के लिए जम्मू और कश्मीर के दोनों क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने दौरे की सही तारीख नहीं बताई, लेकिन रैना ने कहा कि रैलियां जन जागरूकता अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'हमारी सरकार धर्म के आधार पर बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम कर रही है, चाहे वह अमीर हो या गरीब। हमारा मकसद है कि सभी को न्याय मिलना चाहिए।' रैना ने कहा कि पार्टी का जन संपर्क कार्यक्रम सभी गांवों, पंचायतों और नगरपालिका वार्डों को कवर करेगा और भाजपा सरकार के तहत जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हो रहे विकास के बारे में जन जागरूकता पैदा करेगा।
विज्ञापन