{"_id":"5b2eb5604f1c1bc2378b5856","slug":"army-president-bipin-rawat-visits-the-loc-and-checkpoints","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने एलओसी पर अग्रिम चौकियों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने एलओसी पर अग्रिम चौकियों का किया दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
Updated Sun, 24 Jun 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान सीमांत जिले कुपवाड़ा और बारामुला की एलओसी पर स्थित अग्रिम चौकियों का भी दौरा किया। जहां जमीनी स्तर पर काम कर रहे सेना कमांडरों ने उन्हें ऑपरेशनल तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने दुश्मनों के नापाक मंसूबों को विफ ल बनाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
जनरल बिपिन रावत ने देश विरोधी तत्वों द्वारा पैदा की जाने वाली चुनौतियों का सामना करने के दौरान जवानों की ओर से एसओपी का ठीक ढंग से पालन करने पर उनकी सराहना की। सभी सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल करते हुए घाटी के लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सभी रैंकों को प्रोत्साहित किया। हाल के सफ ल ऑपरेशनों में सैनिकों के प्रदर्शन की सराहना की। बाद में सेना प्रमुख ने राज भवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से भी मिलकर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था पर विचार विमर्श किया। ब्यूरो
विज्ञापन