फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   an earthquake of magnitude 3.2 occurred 15 km south-southwest of pahalgam jammu and kashmir

Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 रही

Wed, 16 Feb 2022 06:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 06:42 AM IST
सार

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता वाला भूकंप आज सुबह 5.43 बजे पहलगाम के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में आया।

विज्ञापन
an earthquake of magnitude 3.2 occurred 15 km south-southwest of pahalgam jammu and kashmir
भूकंप। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कश्मीर में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता वाला भूकंप आज सुबह 5.43 बजे पहलगाम से 15 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में आया। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप से अभी किसी तरह के जान माल के खतरे की खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश में 10 फरवरी को पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई थी। इसके अलावा पांच फरवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त तीव्रता 5.7 मापी गई थी। झटके जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में महसूस किए गए थे। 
विज्ञापन


एक साल में देश में आए 965 छोटे बड़े भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के आंकड़ों पर डाले तो देश में एक जनवरी 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2020 के बीच कुल 965 छोटे बड़े भूकंप दर्ज किए गए। सुकून देने वाली बात यह रही है कि इन सभी भूंकंपों की तीव्रता कम थी जिसकी वजह से कोई बड़ी तबाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed