फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Amar Ujala Meritorious Award Ceremony CM Omar Abdullah honored meritorious in Jammu

जम्मू-कश्मीर: अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह, सीएम उमर अब्दुल्ला ने 292 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Fri, 13 Dec 2024 03:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Dec 2024 03:19 PM IST
सार

जम्मू संभाग में अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के 292 मेधावियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Meritorious Award Ceremony CM Omar Abdullah honored meritorious in Jammu
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह (जम्मू संभाग) का आयोजन शुक्रवार किया गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के 292 मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा, खेल मंत्री सतीश शर्मा समेत शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन




केनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मेधावियों को सम्मानित किया। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों से 10वीं व 12वीं के 292 मेधावी अपने अभिभावकों के साथ मौजूद रहे। अमर उजाला जम्मू डेढ़ दशक से भी अधिक समय से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। केंद्र शासित प्रदेश में जम्मू और कश्मीर संभाग में हर वर्ष दो समारोह होते हैं। अक्तूबर में कश्मीर संभाग के मेधावियों के लिए कार्यक्रम हुआ था। अब जम्मू संभाग में हो रहा है।
विज्ञापन


इसमें बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरां, सह सहयोगी वी ब्रांड तेल, विशिष्ट सहयोगी सिल्वर लाइन्स, फोटोंफिनो, सेम्पेरिया, सहयोगी चिनाव वेली पावर प्रोजेक्ट्स, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, दीवान देवी स्कूल और एसडी मेमोरियल स्कूल हैं। इसमें बैंकिंग पार्टनर जम्मू-कश्मीर बैंक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed